1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश की साक्षरता दर 61 प्रतिशत हुई

बांग्लादेश की साक्षरता दर 61 प्रतिशत हुई

 Written By: IANS
 Published : Sep 07, 2015 02:22 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 02:22 pm IST

ढाका: बांग्लादेश की साक्षरता दर 61 प्रतिशत हो गई है। बांग्लादेश ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के साक्षरता मूल्यांकन सर्वेक्षण की रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2015 से दो दिन पूर्व रविवार को जारी की गई। साक्षरता दिवस

बांग्लादेश की...- India TV Hindi
बांग्लादेश की साक्षरता दर 61 प्रतिशत हुई

ढाका: बांग्लादेश की साक्षरता दर 61 प्रतिशत हो गई है। बांग्लादेश ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के साक्षरता मूल्यांकन सर्वेक्षण की रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2015 से दो दिन पूर्व रविवार को जारी की गई। साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष आठ सितम्बर को मनाया जाता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बांग्लादेश के प्राथमिक एवं आम शिक्षा मंत्री मुस्तफिजुर रहमान ने कहा, "प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के कार्यकाल के दौरान साक्षरता दर में काफी वृद्धि हुई है।"

रहमान ने कहा कि सरकार कई योजनाओं के माध्यम से स्कूल छोड़ने की दर घटाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। कम से कम 1.3 करोड़ गरीब प्राथमिक छात्र सरकार के प्राथमिक शिक्षा वृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल होंगे, जिसमें अभी 70.8 लाख छात्र शामिल हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश