1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: अप्रिय Facebook पोस्ट को लेकर मचा बवाल, 4 लोगों की मौत, 47 घायल

बांग्लादेश: अप्रिय Facebook पोस्ट को लेकर मचा बवाल, 4 लोगों की मौत, 47 घायल

 Reported By: IANS
 Published : Oct 21, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 05:04 pm IST

एक अप्रिय फेसबुक पोस्ट को लेकर बांग्लादेश के भोला जिले में बवाल मच गया। भीड़ के साथ पुलिस की झड़प में कम से कम चार लोग मारे गए और 47 अन्य घायल हो गए...

Facebook- India TV Hindi
Facebook

ढाका: एक अप्रिय फेसबुक पोस्ट को लेकर बांग्लादेश के भोला जिले में बवाल मच गया। भीड़ के साथ पुलिस की झड़प में कम से कम चार लोग मारे गए और 47 अन्य घायल हो गए। एफे न्यूज ने पुलिस के हवाले से कहा कि एक हिंदू व्यक्ति ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैगंबर मुहम्मद पर कुछ अपमानजनक टिप्पणी की, जिसके बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे यहां बवाल मच गया। मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग टिप्पणी पोस्ट करन वाले हिंदू व्यक्ति पर मुकदमा चलाने के लिए जुट गए।

भोला के पुलिस निरीक्षक सलाउद्दीन मियां ने कहा, "एक हिंदू व्यक्ति ने पैगंबर पर अपमानजनक टिप्पणी की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन उसके तत्काल बाद प्रदर्शनकारी मुकदमा चलाने की मांग को लेकर एकजुट हुए।"

उन्होंने कहा, "प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं मानी और पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाए।"

मियां ने आगे कहा, "पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े, लेकिन प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित नहीं किया जा सका, बाद में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने खाली गोली चलाई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश