1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में भगदड़, 20 की मौत

बांग्लादेश में भगदड़, 20 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 10, 2015 01:01 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 01:01 pm IST

ढाका: बांग्लादेश के मयमनसिह शहर में शुक्रवार को हुई भगदड़ में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि

बांग्लादेश में भगदड़,...- India TV Hindi
बांग्लादेश में भगदड़, 20 की मौत

ढाका: बांग्लादेश के मयमनसिह शहर में शुक्रवार को हुई भगदड़ में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि एक आवास पर 'जकात' (अमीरों द्वारा गरीबों को दिए जाने वाले मुफ्त के सामान, कपड़े इत्यादि) लेने इकट्ठा हुए लोगों में भगदड़ मचने से यह हादसा हुआ।

पुलिस का कहना है कि 'जकात' के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे, जिनमें भगदड़ मच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश