1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस्लामिक स्टेट ने सूफी इमाम का सिर कलम किया

इस्लामिक स्टेट ने सूफी इमाम का सिर कलम किया

 Written By: IANS
 Published : Oct 16, 2015 08:16 pm IST,  Updated : Oct 16, 2015 08:16 pm IST

दमिश्क: खूंखार आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने पूर्वी सीरिया में एक सूफी मुस्लिम इमाम का सिर कलम कर दिया और उसके बाद उनके घर पर कब्जा कर लिया। ब्रिटेन के सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन

इस्लामिक स्टेट ने...- India TV Hindi
इस्लामिक स्टेट ने सूफी इमाम का सिर कलम किया

दमिश्क: खूंखार आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने पूर्वी सीरिया में एक सूफी मुस्लिम इमाम का सिर कलम कर दिया और उसके बाद उनके घर पर कब्जा कर लिया। ब्रिटेन के सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स समूह ने कहा कि दीर अज्जोर प्रांत के अल-बसीरा शहर में एक इमाम का सिर कलम कर दिया गया।


ऑब्जर्वेटरी ने इमाम का नाम नहीं बताया है और न ही हत्या का कारण बताया है। ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, आतंकवादी गिरोह ने इमाम के परिवार को बताया कि इमाम का घर अब 'आईएस की जागीर' है। आईएस ने उसकी पत्नी व सात बच्चों को घर से निकल जाने का फरमान सुनाया। इमाम पेशे से इंजीनियर थे। उन्हें कुछ माह पहले अगवा किया गया था। इस्लामिक स्टेट ने सूफी मुसलमानों की मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर कई बार हमले किए हैं।

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अपने खूनी और भयावह खेल से दुनिया भर को आतंकित कर रखा है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश