ढाका: बांग्लादेश ने बुधवार को भारत से विवादित इस्लामिक धर्म उपदेशक जाकिर नाइक के भाषणों की जांच करने को कहा। खबर है कि पिछले सप्ताह ढाका में एक कैफे में 22 लोगों की हत्या करने वालों में पांच बांग्लादेशी आतंकवादियों में से एक नाइक के घृणा फैलाने वाले भाषण से प्रेरित था।
सूचना मंत्री हसनुल हक इनु ने कहा, बांग्लादेश के मौलानाओं से पहले ही कुछ शिकायतें मिली हैं कि उनके (नाइक) उपदेश कुरान के ग्यान और हदीस के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने भारत सरकार से विवादित उपदेशक के उपदेशों की जांच करने का आग्रह किया और कहा, मैं भारत सरकार और सूचना मंत्री से यह अनुरोध करता हूं कि वे डाक्टर नाइक के उपदेशों के संदर्भ की जांच करें।
ढाका के हमलावर मुझे जानते थे, हैरान नही हूं: ज़ाकिर नायक
मुस्लिम धार्मिक गुरु ज़ाकिर नाइक का कहना है कि अगर ढाका के हमलावर आतंकी उन्हें जानते थे तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी। बताया जा रहा है कि ढाका के हमलावर नायक के मुरीद थे। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर नायक ने कहा, 'क्या मुझे इस बात से हैरान होना चाहिए कि ढाका के हमलावर मुझे जानते थे? नहीं।'
एक अंग्रेज़ी दैनिक से नाइक ने कहा कि फ़ेसबुक में उनके सबसे ज़्यादा फालोअर्स बांग्लादेश से हैं। करीब 90 फीसद बांग्लादेशी उन्हें जानते हैं। इनमें नेता, व्यापारी, छात्र और की अन्य लोग शामिल हैं। इनमे से करीब 50 फीसद लोग मेरे फ़ैन हो सकते हैं। क्या मुझे हैरान होना चाहिये कि हमलावर मुझे जानते थे? नहीं।
नाइक ने स्पष्ट किया कि वह मुझे जानते हों या नहीं लेकिन इसका ये मतलब ये नहीं कि मैं उनके तरीके का समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ऐसा व्यक्ति पैग़ंबर मोहम्मद का कट्टर समर्थक हो। लेकिन क्या इसका मतलब ये है कि पैग़ंबर ने उससे लोगों को मारने को कहा होगा...?