1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. युद्ध अपराध में गिरफ्तार नेताओं की रिहाई के लिए हुई थी हिंसा

युद्ध अपराध में गिरफ्तार नेताओं की रिहाई के लिए हुई थी हिंसा

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2015 09:52 am IST,  Updated : May 01, 2015 02:55 pm IST

ढाका: बांग्लादेश की एक अदालत में हिंसा के मामले में जमात-ए-इस्लामी और इस्लामी छतरा शिबिर के 65 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सुनवाई शुरू की जाएगी। वेबसाइट 'बीडीन्यूज24 डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका

बंग्लादेश हिंसा के...- India TV Hindi
बंग्लादेश हिंसा के मामले में 65 के खिलाफ अभियोग

ढाका: बांग्लादेश की एक अदालत में हिंसा के मामले में जमात-ए-इस्लामी और इस्लामी छतरा शिबिर के 65 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सुनवाई शुरू की जाएगी।

वेबसाइट 'बीडीन्यूज24 डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका मेट्रोपोलिटन स्पीडी ट्रायल ट्राइब्यूनल के दंडाधिकारी मोहम्मद तारीक मोइनूल इस्लाम भुइयां ने गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा शुरू किया।

बचाव पक्ष के वकील एस.एम.कमाल उद्दीन ने बताया कि सुनवाई 10 जून को गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ शुरू होगी। शिबिर जमात की छात्र इकाई है।

आरोपियों में जमात नाएब-ए-अमीर मुजिबुर रहमान, लोकप्रियता सचिव तसमीम आलम, पूर्व सांसद मिया गुलाम परवार, शिबिर के पूर्व अध्यक्ष शासफिकुल इस्लाम मसुद, फकरुद्दीन मानिक और युद्ध अपराधी देवाल होसैन सैयेदी भी शामिल हैं।

पांच नवंबर, 2012 को जमात, शिबिर नेताओं और कार्यकर्ताओं की ढाका के व्यवसायिक केंद्र मोतीझील में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई थी। वे युद्ध अपराध में गिरफ्तार किए गए अपने नेताओं की रिहाई की मांग करते हुए जुलूस निकाल रहे थे।

उन्होंने वाहनों के साथ तोड़-फोड़ की थी और उन्हें जला दिया था।

मोतीझील पुलिस थाने के सहायक उप-निरीक्षक बेलायत होसैन ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश