बीजिंग: बीजिंग में आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फंगशान और मेन्टोगो जिले में गुरुवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण रेड एलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वे शहरी इलाके की सड़कों से पानी हटा रहे हैं।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बीजिंग में तापमान शनिवार से सोमवार तक 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं तथा तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी।