1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूटान के प्रधानमंत्री कल से भारत के दौरे पर

भूटान के प्रधानमंत्री कल से भारत के दौरे पर

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2015 03:54 pm IST,  Updated : Nov 12, 2015 03:54 pm IST

थिंपू: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे गोवा में कल एक कॉन्क्लेव में शिरकत करने के लिए भारत आएंगे और भारतीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। आज इसकी घोषणा की गयी। तोब्गे इंडिया फाउंडेशन के आमंत्रण पर

भूटान के प्रधानमंत्री...- India TV Hindi
भूटान के प्रधानमंत्री कल से भारत के दौरे पर

थिंपू: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे गोवा में कल एक कॉन्क्लेव में शिरकत करने के लिए भारत आएंगे और भारतीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। आज इसकी घोषणा की गयी। तोब्गे इंडिया फाउंडेशन के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया आइडियाज कॉन्क्लेव में शरीक होने के लिए गोवा जाएंगे। भूटान के प्रधानमंत्री 15 नवंबर को लर्निंग फ्रॉम सिविलाइजेशन थीम वाले कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे।

विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान में बताया गया कि गोवा में वह रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा और गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर से मुलाकात करेंगे। बयान में कहा गया है कि भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री 16 नवंबर को नयी दिल्ली में ठहरेंगे और 17 नवंबर को भूटान वापस आ जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश