1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. स्वाभाविक मौत मरा था लादेन: पूर्व ISI प्रमुख

स्वाभाविक मौत मरा था लादेन: पूर्व ISI प्रमुख

 Written By: IANS
 Published : Jun 30, 2015 07:29 am IST,  Updated : Jun 30, 2015 07:29 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की इटंर सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) हमीद गुल ने दावा किया है कि अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की वर्ष 2005 में स्वाभाविक मौत हुई थी, न

ओसमा को अमेरिका ने नही...- India TV Hindi
ओसमा को अमेरिका ने नही मारा: पूर्व ISI प्रमुख

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की इटंर सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) हमीद गुल ने दावा किया है कि अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की वर्ष 2005 में स्वाभाविक मौत हुई थी, न कि एबटाबाद स्थित घर में अमेरिकी नौसेना के दस्ते की छापेमारी में।

हमीद गुल ने पाकिस्तान के समाचार चैनल जियो न्यूज के एक कार्यक्रम 'जिरगा' में सोमवार को कहा, 'मेरी समझ से ओसामा वहां (एबटाबाद) था ही नहीं। उसकी 2005 में स्वाभाविक मौत हो गई थी।'

पूर्व ISI प्रमुख ने कहा कि दो मई, 2011 की छापेमारी के मामले की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। ISI के पूर्व प्रमुख का यह बयान अमेरिकी नौसेना के दस्ते द्वारा ओसामा को मारे जाने के चार साल बाद आया है। अमेरिका ने कहा था कि पाकिस्तान के खैबर-पख्तून्ख्वा प्रांत के सीमावर्ती शहर एबटाबाद में उसके (ओसामा) घर पर छापेमारी अभियान में उसे मार गिराया था।

अमेरिकी सेना ने कहा था कि हत्या के बाद ओसामा के शव को पहचान के लिए अफगानिस्तान ले जाया गया था। इसके बाद 24 घंटे के भीतर उसे समुद्र में दफना दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश