1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर विस्फोट प्रूफ दीवार बनी

इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर विस्फोट प्रूफ दीवार बनी

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2015 07:37 pm IST,  Updated : May 18, 2015 07:46 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विस्फोट प्रूफ दीवार सहित कई सुविधाओं का उद्घाटन किया। मुख्य टर्मिनल के सामने कंक्रीट के एक विस्फोट प्रूफ दीवार

इस्लामाबाद हवाई अड्डे...- India TV Hindi
इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर विस्फोट प्रूफ दीवार बनी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विस्फोट प्रूफ दीवार सहित कई सुविधाओं का उद्घाटन किया। मुख्य टर्मिनल के सामने कंक्रीट के एक विस्फोट प्रूफ दीवार का निर्माण किया गया है, जो इसे कार पार्किंग से अलग करता है और हवाईअड्डे को और सुरक्षित बनाता है। हल्के सामानों के साथ बिना किसी परेशानी के यात्रियों के हवाई अड्डे में प्रवेश तथा बाहर निकलने के लिए बाहरी दरवाजे के पास एक फास्ट ट्रैक सेक्शन का निर्माण किया गया है।

विस्फोट प्रूफ दीवार के अलावा, सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान के लिए एक नई इमारत तथा फास्ट ट्रैक चेक-इन काउंटर्स, बिजनेस क्लास फास्ट ट्रैक, कार पार्किंग के क्षेत्र में 35 फीसदी की बढ़ोतरी तथा 32 नए शौचालयों के निर्माण किए गए हैं।

साथ ही, 45 करोड़ रुपये की लागत से एक नए टैक्सीवे का भी निर्माण किया गया है।

रावल लाउंज का नाम बदलकर बिजनेस क्लास लाउंज कर दिया गया है और उसे आधुनिक बनाया गया है।

इस लाउंज में हाई स्पीड इंटरनेट के साथ वाईफाई कनेक्टिविटी भी प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि बीते साल वेबसाइट 'द गाइड टू स्लीपिंग इन एयरपोर्ट्स' द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में इसे दुनिया का सबसे बदतर हवाई अड्डा करार दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश