1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलिपींस में नाव डूबी, 36 की मौत

फिलिपींस में नाव डूबी, 36 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2015 05:53 pm IST,  Updated : Jul 02, 2015 05:53 pm IST

मनीला: मध्य फिलीपींस के लीटे प्रांत के ओरमोक शहर में तट से दूर समुद्र में गुरुवार दोपहर एक नाव बंका के डूब जाने से 36 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी फिलीपींस के तट

फिलिपींस में नाव डूबी,...- India TV Hindi
फिलिपींस में नाव डूबी, 36 की मौत

मनीला: मध्य फिलीपींस के लीटे प्रांत के ओरमोक शहर में तट से दूर समुद्र में गुरुवार दोपहर एक नाव बंका के डूब जाने से 36 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी फिलीपींस के तट रक्षा (पीसीजी) ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पीसीजी के लोक मामलों के प्रमुख कमांडर अरमांडो बैलिलो ने कहा कि यात्री नाव एम/बी निवराना-बी में 173 लोग सवार थे, जो तट से महज 200 मीटर ही दूर था, तभी अचानक इसे खराब मौसम का सामना करना पड़ा और यह डूब गया।

बंका कोमोटेस द्वीप के पिलर शहर जा रहा था। बैलिलो ने कहा कि घटना में जिंदा बचे 118 लोगों को उपचार के लिए ओरमोक शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि राहत टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश