1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ज़ायरीन को लेकर जा रही नौका दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत, लापता लोगों की तलाश में जुटे थाईलैंडवासी

ज़ायरीन को लेकर जा रही नौका दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत, लापता लोगों की तलाश में जुटे थाईलैंडवासी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2016 11:22 am IST,  Updated : Sep 19, 2016 11:22 am IST

बैंकॉक: थाईलैंड के चाओ फ्राया नदी में जायरीन को लेकर जा रही नौका के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। बहरहाल कई लापता यात्रियों की तलाश आज

Thai rescue teams search for victims after a boat capsized...- India TV Hindi
Thai rescue teams search for victims after a boat capsized at Chao Phraya River

बैंकॉक: थाईलैंड के चाओ फ्राया नदी में जायरीन को लेकर जा रही नौका के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। बहरहाल कई लापता यात्रियों की तलाश आज भी जारी रही। वहां के एक सूबाई गवर्नर ने यह जानकारी दी। सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहे प्राचीन अयुथिया शहर के पास हुआ यह हादसा कल उस वक्त हुआ जब जायरीन से भरी यह नौका एक मस्जिद से लौट रही थी और नदी में उठती तेज लहरों के बीच कंक्रीट से बने किनारे से टकरा गई थी। 

अयुथिया के डिप्टी गवर्नर रेवात प्रासॉन्ग ने बताया, अब 15 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है और 11 लोग अब भी लापता हैं। कल रात मरने वालों की संख्या 13 थी। उन्होंने बताया, 14 लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान आज फिर शुरू कर दिया गया है। मरने वालों में किसी विदेशी नागरिक के होने की आशंका नहीं है। घटना के बाद स्थानीय टेलीविजन ने ग्राफिक फुटेज के जरिए इसकी जानकारी दी। यात्रियों को नदी से बाहर निकाला जा रहा था और बचावकर्मी तट पर घायल लोगों बचाव एवं राहत कार्यों में जुटे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश