1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: बलूचिस्तान में दो चीनी इंजीनियरों की लाशें मिलीं

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में दो चीनी इंजीनियरों की लाशें मिलीं

 Written By: IANS
 Published : Oct 20, 2016 05:22 pm IST,  Updated : Oct 20, 2016 06:06 pm IST

बलूचिस्तान में सीसा और जिंक की एक खान में चार हफ्ते पहले प्रवेश करने के बाद मरने वाले 2 चीनी इंजीनियरों के शव बचावकर्ताओं को मिल गए हैं।

Chinese Engineers Found Dead in Balochistan- India TV Hindi
Chinese Engineers Found Dead in Balochistan

इस्लामाबाद: बलूचिस्तान में सीसा और जिंक की एक खान में चार हफ्ते पहले प्रवेश करने के बाद मरने वाले 2 चीनी इंजीनियरों के शव बचावकर्ताओं को मिल गए हैं। ये दोनों चीनी इंजीनियर लासबेला जिले के दुद्दर इलाके की खदान में फंसे पाकिस्तानी मजदूर मोहम्मद अनवर को बचाने के लिए गए थे।

देश-विदेश की अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एमएमसी हुआए दुद्दर माइनिंग कंपनी (एमएचडी) के एक अधिकारी ने बुधवार देर रात कहा, ‘चीनी इंजीनियरों और बचाव दलों ने अपना कार्य फिर से शुरू किया और वहां पहुंच गए जहां दो लाशें पड़ी थीं।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मजदूर की लाश अभी तक बरामद नहीं हुई है।

दोनों चीनी इंजीनियरों की लाशों को कराची के आगा खान अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इंजीनियरों का परिवार कराची पहुंच चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश