1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल में बम विस्फोट

काबुल में बम विस्फोट

 Written By: IANS
 Published : Jul 07, 2015 06:19 pm IST,  Updated : Jul 07, 2015 06:19 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी के दक्षिण-पूर्वी इलाके में मंगलवार को एक भीषण बम विस्फोट हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक रक्षा सूत्र ने घटना में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई

काबुल में बम विस्फोट- India TV Hindi
काबुल में बम विस्फोट

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी के दक्षिण-पूर्वी इलाके में मंगलवार को एक भीषण बम विस्फोट हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक रक्षा सूत्र ने घटना में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई है। विस्फोट सुबह 11.30 बजे के आसपास हुआ, जिसके कारण कई मकान व वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट के बाद सैनिकों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

वहीं, गैर-सरकारी सूत्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि एक कार बम ने दो कारों के एक काफिले को उस स्थान पर निशाना बनाया, जहां एक सांसद का आवास है। कारों का काफिला उस वक्त वहां से गुजर रहा था। उल्लेखनीय है कि बीते 30 जून को काबुल हवाईअड्डे के पास तालिबान के आत्मघाती कार बम ने एक विदेशी सैन्य काफिले पर हमला किया था, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश