1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कुवैत की मस्जिद में बम विस्फोट, 2 भारतीयों समेत 27 मरे

कुवैत की मस्जिद में बम विस्फोट, 2 भारतीयों समेत 27 मरे

 Written By: IANS
 Published : Jun 29, 2015 07:21 am IST,  Updated : Jun 29, 2015 07:23 am IST

कुवैत सिटी: कुवैत सिटी की एक शिया मस्जिद में हुए बम विस्फोट में 27 लोग मारे गए। भारतीय दूतावास ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, हमले में 2 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

कुवैत की मस्जिद में बम...- India TV Hindi
कुवैत की मस्जिद में बम विस्फोट, 2 भारतीयों समेत 27 मरे

कुवैत सिटी: कुवैत सिटी की एक शिया मस्जिद में हुए बम विस्फोट में 27 लोग मारे गए। भारतीय दूतावास ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, हमले में 2 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

दूतावास ने एक बयान में कहा कि, मृतकों में रिजवान हुसैन (31) और इब्ने अब्बास (25) का नाम शामिल है। रिजवान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला था और इब्ने अंबेडकर नगर का।

 
गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर की नमाज के दौरान मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया था। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए इस हमले में 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 227 अन्य घायल हो गए थे। दूतावास ने विस्फोट के बाद कुवैत में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

कुवैत में 800,000 भारतीय रहते हैं। यहां पर मिस्र के नागरिकों के बाद सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की ही है। ज्यादातर भारतीय निजी क्षेत्र में काम करते हैं। वे यहां पर तकनीशियन, इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और आईटी विशेषज्ञ के रूप में काम करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश