1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 55 घायल

पाकिस्तान में बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 55 घायल

 Written By: PTI
 Published : Dec 13, 2015 05:08 pm IST,  Updated : Dec 13, 2015 08:42 pm IST

पेशावर: पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से सटे अशांत दक्षिण पश्चिम कबायली क्षेत्र में आज एक भीड़भाड़ वाले कपड़ा बाजार में एक जबर्दस्त बम विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी

bomb blast- India TV Hindi
bomb blast

पेशावर: पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से सटे अशांत दक्षिण पश्चिम कबायली क्षेत्र में आज एक भीड़भाड़ वाले कपड़ा बाजार में एक जबर्दस्त बम विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी जबकि 55 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह बम धमाका कुर्रम एजेंसी में पराचिनार इलाके के ईदगाह मार्केट में हुआ। उस समय बाजार में बड़ी संख्या में लोग थे जो कपड़ों की खरीददारी के लिए पहुंचे थे। धमाके में 17 लोगों की मौत हो गयी जबकि 55 अन्य घायल हो गए। उनमें 15 की हालत गंभीर है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह विस्फोट आत्मघाती हमला था या रिमोट कंट्रोल धमाका। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रहे हैं। वैसे मीडिया की खबर है कि विस्फोट एक बम लगाकर किया गया । दो संदिग्ध विस्फोट स्थल से हिरासत में लिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बचाव एवं आपात टीमें विस्फोट स्थल पर पहुंची और उन्होंने मारे गए और घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश