1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट, 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट, 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2016 03:41 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 03:41 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में बम विस्फोट में आज कम-से-कम 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मार्गुत इलाके में सड़क के किनारे एक इंप्रोवाइज्ड

bomb blast- India TV Hindi
bomb blast

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में बम विस्फोट में आज कम-से-कम 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मार्गुत इलाके में सड़क के किनारे एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाया गया था और सुरक्षा बलों का एक वाहन जब वहां से गुजर रहा था उसी समय यह विस्फोट हुआ। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा हमले में पांच कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह रिमोट से किया गया विस्फोट था जिसमें वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

अब तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक पोलियो टीकाकरण केंद्र के निकट हुए आत्मघाती बम विस्फोट के कुछ दिनों बाद यह हमला हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश