पेशावर: बुधवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम शहर में एक सुरक्षा वाहन को निशाना बना कर विस्फोट किए गए जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि 19 अन्य घायल हुए हैं।
यह विस्फोट पेशावर के मथारा इलाके में हुए। पहला विस्फोट इम्प्रोवाइज्ड एक्सपलोसिव डिवाइस (आईईडी) एक पुलिस वाहन को निशाना बना कर उस समय किया गया जब वह इलाके से गुजर रही थी। पहले विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जब वह इलाके की घेराबंदी करने का प्रयास कर रही थी उसी समय वहां दूसरा विस्फोट हो गया।
लेडी रिडिंग अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कुछ पुलिसकर्मी सहित 19 लोग घायल हो गए। किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तानी तालिबान इलाके में सक्रिय है और इस तरह के हमलों को अंजाम देते रहे हैं।