बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की एक कमर्शियल बिल्डिंग में बड़े धमाके में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 के घायल होने का समाचार है।
बताया जाता है कि यह धमाका बैंकॉक की एक मशहूर ट्रैवल साइट इरावन श्राइन के पास हुआ है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं औऱ इस वजह से यह आशंका प्रकट की जा रही है कि मृतकों और घायलों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। धमाका शाम के सात बजे बजे हुआ। बम ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ है फिलहाल यह पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़े- बैंकाक में मंदिर के बाहर ब्लास्ट: देखें तस्वीरें
* यह कयास भी लगाए जा रहै हैं कि यह आतंकवादी हमला भी हो सकता है।
* धमाका एक हिंदू मंदिर के पास हुआ
* सेंट्रल बैंकॉक के चिदलोम जिले में धमाके के बाद सड़क पर मृतकों के शरीर बिखरे पड़े थे।
* धमाके के बाद घटनास्थल पर जमा लोगों को पुलिस ने हटा दिया क्योंकि वह वहां एक औऱ बम की तलाश कर ही थी
* इरावन धर्मस्थल बैंकॉक का एक प्रमुख धर्मस्थल है, जो शहर के बड़े होटलों, शॉपिंग सेंटरों औऱ दफ्तरों के पास एक व्यस्त कार्नर पर स्थित है
* बैंकॉक से एक औऱ बम के मिलने का समाचार है
* बैंकॉक में बम ब्लास्ट रिमोट के किया गया
* मरने वालों में कई विदेशी
* 95 वाहनों को नुकसान
* मरने वालों में ज्यादा लोग चीन और ताइवान के
अगली स्लाइड में देखे धमाके का वीडियो-