बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के व्यस्त वाणिज्यिक क्षेत्रों में शनिवार देर रात दो कारों में बम विस्फोट हुए, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और अन्य 27 लोग घायल हो गए। एक सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि पहला हमला देर रात करीब एक बजे उस वक्त हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने दक्षिणी मध्य बगदाद के कर्रादा-दाखिल इलाके में एक भीड़भाड़ वाले रास्ते पर अपनी कार को बम से उड़ा दिया, जिसमें 11 लोग मारे गए और अन्य 22 लोग घायल हो गए।
जून 2014 में इराक के उत्तरी व पश्चिमी इलाकों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के अपनी पकड़ बनाने के बाद से पूरे देश में मानो हिंसा का एक नया तूफान उठा है।