1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में ईद की नमाज के दौरान धमाका, 4 की मौत, 1 हमलावर गिरफ्तार

बांग्लादेश में ईद की नमाज के दौरान धमाका, 4 की मौत, 1 हमलावर गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 07, 2016 11:05 am IST,  Updated : Jul 07, 2016 06:06 pm IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 90 किमी दूर किशोरगंज में आज सुबह ईद की नमाज के दौरान बम बलास्ट की ख़बर है।

bangladesh- India TV Hindi
bangladesh

ढाका: बांग्लादेश के किशोरगंज जिले में शोलाकिया मैदान में ईद की नमाज शुरू होने से पहले हुए बम विस्फोट में हमलावर सहित चार लोगों की जान चली गई। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हमलावर भी मारा गया। हमला मैदान में ईद की नमाज के लिए जुटी भीड़ की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर किया गया था।

पुलिस का कहना है कि मैदान से करीब एक किलोमीटर दूर अजिमुद्दीन हाई स्कूल गेट पर सुबह लगभग नौ बजे बम विस्फोट हुआ, जिसमें चार की मौत हो गई, 13 अन्य घायल हो गए। इसके साथ ही एक हमलावर पुलिस की गिरफ्त में आ गया हैं।

'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, किशोरगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अबू सैयम ने बताया कि मृतकों में दो पुलिकर्मी, एक महिला और एक हमलावर हैं। बीडीन्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में घायल हवलदार जहुरूल हक (30) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शोलाकिया में ईद की नमाज के लिए 3,00,000 से अधिक मुसलमान एकत्र हुए थे। इसी बीच, पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बांग्लादेश में ईद पर हुआ यह पहला हमला है। यह हमला किसने किया, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इस हमले से नमाज प्रभावित नहीं हुई।

ढाका के रेस्तरां में आतंकवादी हमले के सप्ताहभर के भीतर यह विस्फोट हुआ है। ढाका के राजनयिक इलाके गुलशन एन्क्लेव में पहली जुलाई को हुए हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें 18 विदेशी थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश