1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में एक बार फिर बम विस्फोट, 1 की मौत

अफगानिस्तान में एक बार फिर बम विस्फोट, 1 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2017 11:48 am IST,  Updated : Jun 01, 2017 11:48 am IST

अफगानिस्तान के जलालाबाद में गुरुवार को हवाईअड्डे के बाहर कार बम विस्फोट में एक की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।

Bomb exploded in Afghanistan 1 killed- India TV Hindi
Bomb exploded in Afghanistan 1 killed

काबुल: अफगानिस्तान के जलालाबाद में गुरुवार को हवाईअड्डे के बाहर कार बम विस्फोट में एक की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। काबुल में बुधवार को विस्फोटकों से लदे ट्रक में विस्फोट के एक दिन बाद यह घटना हुई है। (ट्रंप ने की काबुल हमले की निंदा, अफगान राष्ट्रपति से की बात)

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, "जिस शख्स की मौत हुई है, वह सैनिक था जबकि चारों घायल स्थानीय नागरिक हैं।" उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। काबुल में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।

गौरतलब है कि बीते बुधवार अफागानितान के काबुल में भारतीय दूतावास के पास हुए एक आतंकवादी बम धमाके में 80 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 300 लोग घायल हो गए। इस आतंकवादी बम धमाके की जिम्मेदारी ISIS ने ली थी। अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने इस आतंकवादी हमले की निंदा की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश