1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में बम धमाका, 10 मरे, 40 घायल

सीरिया में बम धमाका, 10 मरे, 40 घायल

 Written By: IANS
 Published : Sep 02, 2015 07:54 pm IST,  Updated : Sep 02, 2015 11:33 pm IST

दमिश्क: सीरिया के उत्तर पश्चिमी तटीय शहर लाताकिया में बुधवार को हुए एक धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट

सीरिया में धमाका, 10 की...- India TV Hindi
सीरिया में धमाका, 10 की मौत

दमिश्क: सीरिया के उत्तर पश्चिमी तटीय शहर लाताकिया में बुधवार को हुए एक धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार धमाका विस्फोटकों से लदे एक वाहन के कारण हुआ जिसने लाताकिया शहर के एल-हमाम स्क्वे यर को दहला दिया।

सरकारी मीडिया केंद्रों ने मंगलवार सुबह कहा कि प्राधिकारियों को विस्फोटकों से लदे दो वाहन मिले, जिन्हें राष्ट्रपति बशर अल-असद के गृह नगर और शिया इस्लाम के गढ़ लाटकिया में विस्फोट किया जाना था।

लाटकिया के उत्तरी ग्रामीण क्षेत्र में सीरियाई सेना और जेहादी समूहों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। सीरियाई सेना ने विद्रोहियों के एक ठिकाने पर हमला किया है और यहां प्रतिदिन कम से कम 10 विद्रोही मारे जा रहे हैं।

प्रशासन के लिए शहर के कूटनीतिक महत्व को देखते हुए लाटकिया के समीप बसे विद्रोही उसे नुकसान पंहुचाना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश