1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में आत्मघाती हमलावर ने मौलवियों की सभा को बनाया निशाना, 50 की मौत

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमलावर ने मौलवियों की सभा को बनाया निशाना, 50 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2018 07:45 am IST,  Updated : Nov 21, 2018 07:45 am IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने बड़ी संख्या में एकत्र इस्लामी विद्वानों को निशाना बनाया जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई।

Afghanistan- India TV Hindi
Afghanistan

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने बड़ी संख्या में एकत्र इस्लामी विद्वानों को निशाना बनाया जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया कि हमले में लगभग 83 लोग घायल हो गये जिनमें से 20 की हालत गंभीर बनी हुई है। 

इस हमले की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने कहा,‘‘हमले के पीड़ित दुर्भाग्यवश धार्मिक विद्वान थे जो पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए थे।’’ 

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे ‘‘इस्लामी मूल्यों और पैगंबर मोहम्मद के अनुयायियों पर एक हमला’’ बताया है। 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश