नई दिल्ली: दस साल की उम्र में लगभग सभी बच्चों के दूध के दांत टूटने लगते हैं और उनकी जगह पर नए दांत आने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके मुंह में 300 दांत हैं। अगर हम इस बच्चे की पुरानी तस्वीरें देखें तो उस समय बच्चे के मुंह में सामान्य दांत थे लेकिन अब यह बढ़कर 300 हो गए हैं।
जॉनक्रिस फिलीपिंस का रहने वाला है। जॉन हाईपरडोंसिया नामक खतरनाक बिमारी से पीड़ित है। जब वह बहुत छोटा था तब उसके मुंह में 20 बेबी टीथ थे जो कि एक तरह से सामान्य बात थी। लेकिन अब उसके मुंह में 50 से ज्यादा दांत हैं। जब उसका एक्स-रे हुआ तो उस समय उसके मुंह में 150 दांत नजर आए। लेकिन कुछ सालों में उसके मुंह में 300 से ज्यादा दांत निकल आए हैं।
हाल ही में हुई एक सर्जरी में जॉन के मुंह से 40 दांत निकाले गए हैं। इस प्रकार अभी जॉन के 7 और ऑपरेशन होने हैं। ऑपरेशन के समय दांतों को निकालते समय उसे असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ता है। जॉन की टीचर का कहना है कि वह स्कूल के बहतरीन बच्चों में से एक है। जॉन को बोलने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सर्जरी के बाद जॉन के मुंह से उसके दूध के दांतों को निकाला जाएगा। इस प्रकार दांतों को निकालने में कुछ सालों का समय लगेगा। जॉन से पूछने पर उसने कहा कि वह भविष्य में एक इंजीनियर बनना चाहता है। जिस बिनारी से जॉन पीड़ित है विश्व में इस बिमारी से 4 प्रतिशत लोग पीड़ित होते हैं।