1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS के खात्मे को ब्रिटेन अमेरिका के साथ

ISIS के खात्मे को ब्रिटेन अमेरिका के साथ

 Written By: IANS
 Published : Jul 19, 2015 04:45 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 07:46 pm IST

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि उनका देश इराक और सीरिया में आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खात्मे के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ISIS के खात्मे में मदद...- India TV Hindi
ISIS के खात्मे में मदद करेगा ब्रिटेन: कैमरन

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि उनका देश इराक और सीरिया में आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खात्मे के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। 'बीबीसी' द्वारा रविवार को जारी एक रपट के अनुसार, कैमरन ने शनिवार को कहा, "मैं चाहता हूं कि ब्रिटेन इस दिशा में अधिक काम करे। हम इस मुद्दे पर क्या कुछ कर सकते हैं, इस पर ब्रिटेन में विपक्षी दलों से बातचीत कर रहे हैं। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि हम इराक और सीरिया में ISIS के खात्मे के लिए अमेरिका के साथ काम करने को प्रतिबद्ध हैं।"

सीरिया में ISIS के खतरे को देखते हुए पिछले सप्ताह लेबर पार्टी के अंतरिम नेता हैरिएट हरमन को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था। इसे ISIS के खिलाफ हवाई हमले तेज करने के लिए संसदीय मंजूरी के तौर पर देखा जा सकता है।

यह पता चलने के बाद कि रॉयल एयर फोर्स के पायलट सीरिया पर हवाई हमलों में हिस्सा ले चुके हैं, लेबर और लिबरल डेमोक्रेट के सांसदों ने संसद में एक स्पष्टीकरण मांगा है, क्योंकि सांसदों ने केवल इराक में ISIS के खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी दी थी।

सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि कैमरन को सीरिया अभियान के बारे में पता था।

कैमरन सोमवार को एक भाषण दे सकते हैं, जिसमें वह चरमवाद से निपटने को लेकर सरकार की भावी रणनीति का खाका पेश कर सकते हैं। इस रणनीति का क्रियान्वयन करने पर ISIS के खिलाफ लड़ाई में ब्रिटेन की सक्रियता और बढ़ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश