1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ...जब नाशपाती में उभर आए Laughing Buddha

...जब नाशपाती में उभर आए Laughing Buddha

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 27, 2016 05:20 pm IST,  Updated : Jan 27, 2016 05:25 pm IST

चीन में एक किसान ने इस प्रकार के नाशपाती (बेबी पियर्स) अपने खेतों में उगाए हैं कि उसमें Laughing Buddha की आकृति नजर आती है। अपनी इसी खासियत की वजह से ये नाशपाती पूरे एशियाई महाद्वीप में चर्चा का विषय बन गए हैं।

pears- India TV Hindi
pears

नई दिल्ली: आपने फिल्म चांदनी चौक टू चाइना तो जरूर देखी होगी। तो फिर उसका वो सीन भी याद होगा जिसमें अक्षय कुमार को एक आलू में गणेश भगवान की झलक दिखती है। लेकिन चीन में एक किसान ने इस प्रकार के नाशपाती (बेबी पियर्स) अपने खेतों में उगाए हैं कि उसमें Laughing Buddha की आकृति नजर आती है। अपनी इसी खासियत की वजह से ये नाशपाती पूरे एशियाई महाद्वीप में चर्चा का विषय बन गए हैं। लोग इसे पहली बार देख अचरज में पड़ रहे हैं कि इन्हें खाया जा सकता है या फिर नहीं।

दरअसल इन नाशपातियों को बेहतर भविष्य के इरादे से लाफिंग बुद्धा के साचे में ढ़ालकर तैयार किया गया है। गाओ जियांझांग ने साल 2009 में अपने खेतों में उगाया था। इसपर पीपुल्स डेली ऑनलाइन ने एक रिपोर्ट भी तैयार की थी। इस तरह के अद्भुत नाशपातियों को अपने खेत में उगाने के लिए गाओ ने 6 साल कड़ी मेहनत की। बीते कुछ सालों से गाओ चीन में काफी मशहूर हो चुके हैं। वे अब वियतनाम में एक बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ गए है इससे पहले बीते साल दिसंबर में उन्होंने स्थानीय बाजार में अपने नाशपातियों को बेचना शुरु कर दिया था।

एक फल विक्रेता रुआन डे बताया कि उन्होंने बेबी पियर्स (लाफिंग बुद्धा जैसे दिखने वाले नाशपाती) को 13 युआन (134 भारतीय रुपए) प्रति नाशपाती की दर से बेचना शुरु किया था। फल विक्रेता ने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि ये बेबी पियर्स इतने पापुलर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने इस तरह के कुछ नाशपाती ही अपने पास रखे थे लेकिन पापुलर होने के बाद वो करीब एक टन इस तरह के नाशपाती बेच चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश