नई दिल्ली: ध्यान लगाने के लिए आपको क्या चाहिए, शांत वातावरण..कष्ट न देने वाला स्थान और ध्यान के लिए दुनियाभर के तमाम व्यवधानों से दूरी। बस इतना ही न, लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि मुश्किलों से जूझते हुए या कष्ट सहते हुए भी ध्यान लगाया जा सकता है तो आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन हम अपनी खबर में आपको जो बताने जा रहे हैं उसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे। थाईलैंड का एक बौद्ध भिक्षु खौलते हुए तेल की कड़ाही में बैठकर ध्यान लगा रहा है और उसे ऐसे करते हुए देखने वाले लोग भी दांतों तले उंगलुयां दबाने पर मजबूर हो जाते हैं। यूट्यूब पर साझा किया गया यह विडियो सभी सोशल साईट्स पर इन दिनों वायरल हो रहा है।
क्या है विडियो में-
विडियो मे दिखाया गया है कि बौद्ध भिक्षु एक कड़ाहीनुमा बर्तन में बैठा हुआ है और उसके नीचे आग जलाई गई है। बर्तन में ऊपर तक तेल भरा गया है। बौद्ध भिक्षु बिना डरे हुए खौलते तेल में ध्यान कर रहे हैं। यह वीडियो थाइलैंड के नांग बु लम्पू प्रांत का है। इस प्रकार का टेस्ट देने से बौद्ध भिक्षु ने लोगों को अपनी शक्ति का परिचय दिया है। क्या है विडियो में