1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में इमारत में आग, 92 बच्चों सहित 100 से अधिक घायल

चीन में इमारत में आग, 92 बच्चों सहित 100 से अधिक घायल

 Written By: IANS
 Published : Sep 16, 2015 04:25 pm IST,  Updated : Sep 16, 2015 04:25 pm IST

फुझोउ: पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में बुधवार को एक वाणिज्यिक इमारत में आग लग गई, जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें 92 बच्चे हैं। निंगदे शहर के जूची प्लाजा में

चीन में इमारत में आग, 92...- India TV Hindi
चीन में इमारत में आग, 92 बच्चों सहित 100 से अधिक घायल

फुझोउ: पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में बुधवार को एक वाणिज्यिक इमारत में आग लग गई, जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें 92 बच्चे हैं। निंगदे शहर के जूची प्लाजा में पूर्वाह्न् 11.27 बजे आग लग गई। दमकलकर्मियों व निवासियों ने इमारत की दूसरी मंजिल पर चल रहे किंडरगार्टेन में फंसे सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान उनमें से कई लोग घायल हो गए। इलाज के लिए कुल 104 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें 92 बच्चे व 12 वयस्क हैं। आग पर दोपहर तक काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी की जान नहीं गई। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश