1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपीन में C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 की मौत, 40 लोगों को बचाया गया

फिलीपीन में C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 की मौत, 40 लोगों को बचाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2021 12:03 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 12:58 pm IST

सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं।

C130 military plane crashes in Philippine फिलीपीन में C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 40 लोगों को बचाया - India TV Hindi
फिलीपीन में C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 40 लोगों को बचाया गया Image Source : TWITTER/ALERTSPEA

मनीला. फिलीपीन वायुसेना का सी-130 विमान रनवे पर नहीं उतर पाने के कारण दक्षिणी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इन विमान में सैन्यकर्मी सवार थे और सभी 40 जवानों बचा लिया गया है। सी-130 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान ने यह जानकारी दी।

सिरिलिटो सोबेजान ने यह नहीं बताया कि विमान में कितने लोग सवार थे और क्या इस हादसे में किसी की जान गई है। विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सोबेजाना ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं।

सोबेजाना ने संवाददाताओं से कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान रनवे पर नहीं उतर पाया। विमान चालक ने उसे फिर से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश