1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'पाकिस्तान में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी'

'पाकिस्तान में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 14, 2020 05:50 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 05:51 pm IST

पाकिस्तान में मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि संघीय मंत्रिमंडल ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि संघीय मंत्रिमंडल ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 'एक्सप्रेस न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से अपनी मंगलवार की रिपोर्ट में बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने को मंजूरी दी गई। लेकिन, इस प्रस्ताव पर अंतिम मंजूरी राष्ट्रीय समन्वय समिति (एनसीसी) की बैठक में दी जाएगी और वही इस फैसले का औपचारिक ऐलान करेगी जिसके बाद देश में लॉकडाउन आधिकारिक रूप से 30 अप्रैल तक बढ़ जाएगा।

कैबिनेट ने इसके साथ ही निर्माण क्षेत्र व इससे संबद्ध अन्य क्षेत्रों में कामकाज शुरू करने का फैसला किया है। किन रुकी हुई परियोजनाओं पर काम फिर से शुरू होना है, इस पर प्रांत की सरकारें फैसला करेंगी।

'एक्सप्रेस न्यूज' की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 'लॉकडाउन खत्म होने के बाद खुलने वाले कारोबार' के लिए नियम भी कैबिनेट बैठक में तय किए गए। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दरजी, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक व नाई के काम पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश