1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तंबाकू कंपनियों में कर रखा है निवेश लेकिन कर रहे कैंसर पर शोध

तंबाकू कंपनियों में कर रखा है निवेश लेकिन कर रहे कैंसर पर शोध

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2016 09:14 pm IST,  Updated : May 31, 2016 09:15 pm IST

कैंसर का इलाज खोजने के लिए खुद को प्रतिबद्ध बताने वाले ब्रिटिश वैज्ञानिकों के एक समूह ने अपने सबसे बड़े दुश्मन तंबाकू उद्योग में निवेश कर रखा है।

 tobacco companies - India TV Hindi
tobacco companies

बीजिंग: कैंसर का इलाज खोजने के लिए खुद को प्रतिबद्ध बताने वाले ब्रिटिश वैज्ञानिकों के एक समूह ने अपने सबसे बड़े दुश्मन तंबाकू उद्योग में निवेश कर रखा है। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द गार्जियन' ने सोमवार को खुलासा किया है कि लंदन केकैंसर शोध और जागरूकता संस्था, कैंसर रिसर्च यूके (सीआरयूके) के शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने अपनी सेवानिवृत्ति निधि को ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको कंपनी (बैट) में निवेश कर रखा है।

विश्वविद्यालयों के व्याख्याताओं और कर्मचारियों का लेखा-जोखा देखने वाली युनिवर्सिटीज सुपरएन्योएशन स्कीम (यूएसएस) की नवीनतम वार्षिक रपट से पता चला है कि मार्च 2015 में बैट कंपनी में लगभग 31 करोड़ डॉलर का निवेश किया गया है। धूम्रपान के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल होने वाला पैसा तंबाकू उद्योग में निवेशित हो रहा है, यह वाकई एक बड़ा झटका है।

CRUK से जुड़े कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्हें इस तरह की संस्थाओं में निवेश करने के लिए बाध्य किया गया है। एक गुप्त शोधार्थी ने अखबार से कहा, "CRUK का धन का तंबाकू उद्योग के विकास और सहयोग में इस्तेमाल किया जा रहा है।" अमेरिका के निवेशकों के इस निर्णय का विभिन्न प्राध्यापकों और कुलपतियों का प्रतिनिधित्व करने वाली युनिवर्सिटीज यूके के एक प्रवक्ता ने अमेरिकी निवेशकों की पसंद का बचाव किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश