चीन के सिचुआं प्रांत की राजधानी चेंगदु में एक ऐसा पार्क है जिसे आसानी से कारों का कब्रिस्तान कहा जा सकता है। यहां लाखों वाहन लावारिस खड़े हैं और उन पर पेड़-पौधे उग गए हैं और धूल जम गई है।
प्यूपल्स डेली ऑनलाइन के अनुसार रईसों द्वारा छोड़ी गई कारों में कम से कम दो बेंटलेज़, दो लैंड रोवर्स, तीन मर्सिडीज़ बेंज़ और मंहगी मोटर साइकल हैं।
पिछले कई सालों में ये कारें और मोटर साइकल उनके मालिकों ने यहां छोड़ी हैं जिन पर अब पेड़-पौधे बी लग गए हैं। यहां खड़ी करीब 200 लावारिस कारों को 'ज़ोम्बी कार' कहते हैं। इस जगह को 'टायरेंट्स कार पार्क' (तानाशाह का कार पार्क) कहते हैं। कुछ कारें तो यहां दो साल से खड़ी हैं और पेड़-पौधों से घिरी हुई हैं।
यहां दो बेंटलेज़, एक बेंटले कॉंटिनेंटल जीटी और बेंटले फ़्लाइंग स्पर कारें हैं और प्रत्येक की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है।