1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान: चाबा तूफान की वजह से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

जापान: चाबा तूफान की वजह से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 05, 2016 04:37 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 04:37 pm IST

तोक्यो: शक्तिशाली चाबा तूफान को देखते हुए प्रशासन ने जापान में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। यह तूफान जापान की ओर बढ़ रहा है। उससे पहले इस तूफान ने दक्षिण कोरिया

chaba storm caused heavy rain and storm warning- India TV Hindi
chaba storm caused heavy rain and storm warning

तोक्यो: शक्तिशाली चाबा तूफान को देखते हुए प्रशासन ने जापान में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। यह तूफान जापान की ओर बढ़ रहा है। उससे पहले इस तूफान ने दक्षिण कोरिया में तबाही मचाई, जिसके कारण वहां विमानों की उड़ाने रद्द करनी पड़ीं और सड़कों पर पानी भर गया। जापान मौसम एजेंसी ने बताया है कि यह शक्तिशाली तूफान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जापान के दक्षिणी क्षेत्र क्यूशू की ओर बढ़ रहा है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने तेज हवाएं चलने, भारी बारिश, समुद्र में उंची-उंची लहरें उठने और बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। यह तूफान पश्चिमी जापान के एक बड़े क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। एजेंसी की सूचना के मुताबिक यह तूफान गुरवार को प्रशांत महासागर पहुंचने से पहले जापान के मुख्य द्वीप होंशू में बुधवार शाम को पहुंचेगा। यह तूफान बुधवार की सुबह दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पर पहुंच चुका है। इसके कारण यहां की सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कई उडा़नों को भी रद्द करना पड़ा तथा हजारों घरों में बिजली की आपूर्ति भी ठप्प हो गई।

दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी ने जेजू सहित देश के दूसरे बड़े शहर बुसान के तटों के लिए भी चेतावनी जारी कर दी है। जेजू और उसके बाहर जाने वाली दर्जनों उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। यह क्षेत्र चीनी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। इस द्वीप के करीब 25,000 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक बुसान शहर में 900 स्कूलों को बंद करने के लिए कहा गया है। वाईटीएन टीवी समाचार चैनल ने एक फुटेज दिखाया है जिसमें एक डॉक नौका के चालक दल के छह सदस्यों को एक विशाल लहर बहा ले गई जिन्हें बाद में बचा लिया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश