1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कार में बंद कर भूल गया पिता, दम घुटने से हुई बच्चे की मौत

कार में बंद कर भूल गया पिता, दम घुटने से हुई बच्चे की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 12, 2015 10:32 am IST,  Updated : Jul 12, 2015 10:44 am IST

अबु धाबी : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक पिता अपने चार साल के बेटे को कार में बंद कर भूल गया, जिससे दम घुटने और अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चे की मौत हो गई।

कार में बंद कर भूल गया...- India TV Hindi
कार में बंद कर भूल गया पिता, दम घुटने से हुई बच्चे की मौत

अबु धाबी : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक पिता अपने चार साल के बेटे को कार में बंद कर भूल गया, जिससे दम घुटने और अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चे की मौत हो गई।

शरजाह के अल रमसा इलाके में शुक्रवार को अपने बेटे को लेकर घर लौट रहे पिता को लगा कि बच्चा कार से बाहर निकल गया है और उसने कार लॉक कर दी।

समाचार वेबसाइट खलीज टाइम्स के अनुसार, कार उनके घर के बाहर खड़ी रही और पुलिस ने बाद में दावा किया कि उन्होंने बच्चे को उनकी कार में निर्जीव अवस्था में पाया।

बच्चे को तुरंत अल खेजामी स्थित अल कासिमी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। शरजाह पुलिस ने हाल ही में चलती हुई इंजन के साथ कार में बच्चों को न छोड़ने की चेतावनी जारी की है। पिछले साल शरजाह में ही इसी तरह की पांच घटनाएं सामने आई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश