1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने Online मीडिया पर असत्यापित खबरों के प्रकाशन पर रोक लगाई

चीन ने Online मीडिया पर असत्यापित खबरों के प्रकाशन पर रोक लगाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2016 07:51 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 07:51 pm IST

चीन ने ऑनलाइन मीडिया पर असत्यापित सामग्री, विशेषकर सोशल मीडिया की सामग्री प्रकाशित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

china media- India TV Hindi
china media

बीजिंग: चीन ने ऑनलाइन मीडिया पर असत्यापित सामग्री, विशेषकर सोशल मीडिया की सामग्री प्रकाशित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस साल देश के इंटरनेट नियामक द्वारा कई प्रमुख वेबसाइटों को कथित तौर पर मनगढ़ंत खबरों के प्रकाशन के लिए दंडित किए जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

चीन के इंटरनेट नियामक ने कल कहा कि ऑनलाइन मीडिया को सोशल मीडिया से ली गई सामग्री के आधार पर प्रकाशित की जाने वाली खबरों को पहले सत्यापित करना होगा।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर में कहा गया है कि चीन के साइबरस्पेस प्रशासन (CAC) द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार न्यूज वेबसाइटों को स्रोतों का उल्लेख करना होगा। नोटिस में यह भी कहा गया है कि इन वेबसाइटों पर मनगढ:त खबरों के प्रकाशन और तथ्यों से छेड़छाड़ करने पर प्रतिबंध है।

CAC इस साल एसआईएनए डॉट कॉम, आईएफईएनजी डॉट कॉम, 163 डॉट कॉम समेत कई प्रमुख वेबसाइटों को मनगढ़ंत खबरें प्रकाशित करने के लिए दंडित कर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश