1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में टूर बस जलकर खाक, 35 जिंदा जले, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

चीन में टूर बस जलकर खाक, 35 जिंदा जले, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

 Written By: IANS
 Published : Jun 26, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Jun 26, 2016 04:25 pm IST

चांगशा: चीन के हुनान प्रांत में रविवार सुबह एक टूर बस में आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। यिझांग काउंटी की

china bus fire- India TV Hindi
china bus fire

चांगशा: चीन के हुनान प्रांत में रविवार सुबह एक टूर बस में आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। यिझांग काउंटी की सरकार की ओर से कहा गया कि बस में 55 लोग सवार थे। शुरुआत में बस में 56 लोगों के होने की बात कही गई थी। 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार को गंभीर चोटें आई हैं।

सरकार के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) उस वक्त हुआ, जब बस यिझांग में एक राजमार्ग पर किनारे-किनारे लगी रेलिंग में भिड़ गई। इस टक्कर के बाद बस की ऑयल टंकी में रिसाव होने लगा, जिसके बाद बस आग की लपटों से घिर गई।

घटनास्थल पर लिए गए एक फोटो में बस से जबर्दस्त रूप से काला धुआं निकलता दिख रहा है और दूसरे में शव जलते दिख रहे हैं।

स्टेट काउंसलर और जन सुरक्षा मंत्री गुओ शेंगकुन ने घायलों को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश करने, हादसे की वजह का पता लगाने और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश