1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. साउथ चाइना सी पर जापानी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से चीन परेशान

साउथ चाइना सी पर जापानी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से चीन परेशान

 Written By: PTI
 Published : Nov 20, 2015 10:57 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 10:57 pm IST

बीजिंग: चीन ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण चीन सागर में जापान के हस्तक्षेप को लेकर वह बेहद सतर्क हो गया है। एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने यह

साउथ चाइना सी पर...- India TV Hindi
साउथ चाइना सी पर टिप्पणी से चीन परेशान

बीजिंग: चीन ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण चीन सागर में जापान के हस्तक्षेप को लेकर वह बेहद सतर्क हो गया है। एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने यह टिप्पणी जापान के प्रधानमंत्री द्वारा दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर की गई टिप्पणी के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में की।

रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन से इतर अबे ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा कि दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी अभियान में अपने स्व-रक्षा बलों को भेजने पर विचार करेगा।

होंग ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक, चीन दक्षिण चीन सागर में विभिन्न देशों के नौवहन की स्वतंत्रता की कड़ाई से सुरक्षा करता है।" उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नौवहन की आजादी को लेकर कोई परेशानी नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा, "इस क्षेत्र में नौवहन व इसके ऊपर उड़ान भरकर दूसरे देशों की संप्रभुता व सुरक्षा को खतरे में डालने के किसी भी प्रयास का चीन सख्ती से विरोध करता है।"

दरअसल चीन पिछले कुछ समय से दक्षिण चीन सागर पर अपना हक साबित करने को लेकर काफी दावे करने लगा है। ताइवान, विएतनाम औऱ इंडोनेशिया जैसे देश इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर अपना अधिकार जताते रहे हैं, लेकिन चीन इस बात की अनदेखी करता रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश