1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्वेटा में हुए आतंकी हमले पर चीन ने जताया दुख

क्वेटा में हुए आतंकी हमले पर चीन ने जताया दुख

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 25, 2016 05:21 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 05:21 pm IST

बीजिंग: चीन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आतंकी हमले पर दुख जताते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और राष्ट्रीय स्थिरता की हिफाजत के लिए वह इस्लामाबाद का

china condemn quetta terrorist attcak- India TV Hindi
china condemn quetta terrorist attcak

बीजिंग: चीन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आतंकी हमले पर दुख जताते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और राष्ट्रीय स्थिरता की हिफाजत के लिए वह इस्लामाबाद का सहयोग जारी रखेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने संवाददाताओं से कहा, क्वेटा में आतंकी हमले के कारण बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने से चीन हतप्रभ है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं, लोगों के मारे जाने पर दुख प्रकट करते हैं तथा घायलों और पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हैं।

क्वेटा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र हुए आतंकी हमले के बारे में पूछे जाने पर लू ने कहा कि चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। उन्होंने कहा, हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और राष्ट्रीय स्थिरता एवं लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करना जारी रखेंगे।

ISIS के आतंकवादियों ने आज क्वेटा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हमला किया, जिसमें कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर युवा कैडेट थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश