1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: विस्फोट से नष्ट हुए गोदाम में फिर भड़की आग

चीन: विस्फोट से नष्ट हुए गोदाम में फिर भड़की आग

 Written By: IANS
 Published : Aug 15, 2015 06:24 pm IST,  Updated : Aug 15, 2015 07:58 pm IST

बीजिंग: चीन के तियानजिन में एक विस्फोट से नष्ट हुए गोदाम में शनिवार को फिर आग भड़क उठी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी

चीन: विस्फोट से नष्ट...- India TV Hindi
चीन: विस्फोट से नष्ट हुए गोदाम में फिर भड़की आग

बीजिंग: चीन के तियानजिन में एक विस्फोट से नष्ट हुए गोदाम में शनिवार को फिर आग भड़क उठी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को दुर्घटनास्थल से विस्फोट के कई धमाके सुने और स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11.40 बजे आग की लपटें देखी गईं।

दुर्घटनास्थल के चारों ओर घना धुंआ छाया रहा।

इस बीच शनिवार को ही इससे पहले दुर्घटनास्थल से एक 50 वर्षीय व्यक्ति को जीवित बचा लिया गया। रसायन-रोधी विशेषज्ञ जवानों ने इस व्यक्ति को मुख्य विस्फोट स्थल से 50 मीटर की दूरी पर पाया।

जीवित बचे लोगों की तलाश में 70 सदस्यीय रसायन-रोधी विशेषज्ञों का दल बचाव अभियान में लगा हुआ है।

तियानजिन ब्यूरो ऑफ वर्क सेफ्टी के उपाध्यक्ष गाओ हुआइयू ने कहा है कि गोदाम में रखे गए रसायनों में सोडियम सायनाइड हो सकता है। हालांकिअभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

गोदाम में रखे गए अन्य रसायनों में पोटैशियम नाइट्रेट और अमोनियम नाइट्रेट होने की संभावना भी जताई गई है।

तियानजिन के पूर्वी बिन्हाई इलाके में स्थित इस गोदाम में बुधवार को 30 सेकेंड के अंतराल पर दो भीषण विस्फोट हुए थे।

विस्फोट इतने घातक थे कि इसमें 700 से अधिक लोग घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश