1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में नान्शा द्वीपों पर प्रकाशस्तंभों का निर्माण कार्य पूरा हुआ

चीन में नान्शा द्वीपों पर प्रकाशस्तंभों का निर्माण कार्य पूरा हुआ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2016 05:08 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 05:08 pm IST

चीन ने समुद्री नौवहन में मदद के लिए दक्षिण चीन सागर में चार प्रकाशस्तंभों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है और पांचवें का निर्माण कर रहा है।

china- India TV Hindi
china

हांग्झू: चीन ने समुद्री नौवहन में मदद के लिए दक्षिण चीन सागर में चार प्रकाशस्तंभों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है और पांचवें का निर्माण कर रहा है।

परिवहन मंत्रालय के अधिकारी शु रूकिंग ने रविवार को बताया कि हुआयांग रीफ, चिगुआ रीफ, झुबी रीफ और योंगसु रीफ पर चार प्रकाशस्तंभों का निर्माण पहले ही हो चुका है और ये संचालन में हैं। इससे क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा बेहतर हुई है।

शु ने कहा कि मेजी रीफ में प्रकाशस्तंभ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी सूचना बाद में दी जाएगी। सभी पांच प्रकाशस्तंभ बड़े हैं और इनकी लंबाई 50 मीटर से 55 मीटर के बीच है। ये सभी बड़े आधुनिक घुमावदार लैंप उपकरण से लैस हैं। इससे 22 समुद्री मील तक रोशनी जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश