1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने किया मध्यम, लंबी दूरी की मिसाइलों को सक्रिय, युद्धक पोतों पर हमला करने में सक्षम

चीन ने किया मध्यम, लंबी दूरी की मिसाइलों को सक्रिय, युद्धक पोतों पर हमला करने में सक्षम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 07:04 pm IST

चीन ने मध्यम और लंबी दूरी के नयी मिसाइलों को सक्रिय कर दिया है जो मध्यम और बड़े युद्धक पोतों पर सटीक हमला करने में सक्षम है।

China has enabled medium long range missiles capable of...- India TV Hindi
China has enabled medium long range missiles capable of attacking warships

बीजिंग: चीन ने मध्यम और लंबी दूरी के नयी मिसाइलों को सक्रिय कर दिया है जो मध्यम और बड़े युद्धक पोतों पर सटीक हमला करने में सक्षम है। स्वदेश में विकसित मिसाइलों का प्रयोग हाल में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के रॉकेट फोर्स के मिसाइल ब्रिगेड ने किया जो परमाणु प्रतिहार में भी सक्षम है और यह चीन की लड़ाकू क्षमताओं को मजबूत करता है। (बसर अल - असद से लीजन ऑफ ऑनर सम्मान वापस लेगा फ्रांस )

यह जानकारी चाइना सेंट्रल टेलीविजन ( सीसीटीवी ) ने दी है। सीसीटीवी की रिपोर्ट को ग्लोबल टाइम्स ने उद्धृत करते हुए लिखा कि यह जमीन पर मध्यम और लंबी दूरी के सटीक हमले में सक्षम है और समुद्र में युद्ध पोतों को भी निशाना बना सकता है।

पीएलए नौसेना अध्ययन शोध संस्थान के वरिष्ठ शोधार्थी झांग जुन्शे ने अखबार से कहा , ‘‘ इसका मतलब है कि मिसाइल का मारक समय तेज और सटीक है। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश