1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण चीन सागर मामले में चीन ने ठहराया अमेरिका को जिम्मेदार

दक्षिण चीन सागर मामले में चीन ने ठहराया अमेरिका को जिम्मेदार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2016 11:42 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 11:42 pm IST

दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावों को संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले एक न्यायाधिकरण द्वारा खारिज किये जाने के बाद चीन ने आज अपना गुस्सा अमेरिका पर निकाला।

south china sea- India TV Hindi
south china sea

बीजिंग: दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावों को संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले एक न्यायाधिकरण द्वारा खारिज किये जाने के बाद चीन ने आज अपना गुस्सा अमेरिका पर निकाला और बीजिंग के रास्ते में परेशानी करने के लिए अमेरिका और उसकी एशिया पेसिफिक केन्दि्रत नीति को जिम्मेदार ठहराया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने संवाददाताओं से कहा, अमेरिका द्वारा एशिया प्रशांत के तथाकथित पुन:संतुलन को लागू करने से पहले दक्षिण चीन सागर (SCS) बहुत शांतिपूर्ण रहा। उसके बाद अमेरिकी और एशिया में पुन:संतुलन की उनकी नीति आती है और तब से चीजें बदल गयी हैं। पुन:संतुलन को लागू किये जाने से पहले एससीएस में संबंधित पक्षों के बीच विवाद था लेकिन उन्होंने उचित तरीके से संभाला और शांतिपूर्ण स्थिति बनाये रखी।

उन्होंने कहा, अमेरिका कोई भी दलील दे, लेकिन वे इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि एशिया पुन:संतुलन नीति के लागू होने के बाद चीजें बदल गयी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश