बीजिंग: चीन के संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को अश्लीलता, हिंसा, अपराध या सामाजिक सदाचारों को नुकसान पहुंचाने वाले 120 गानों पर प्रतिबंधित लगाते हुए वेबसाइटों को उन्हें हटाने का आदेश जारी किया है। प्रतिबंधित गीतों की एक ब्लैक लिस्ट जारी की गई है।
मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक 'बीजिंग हूलिगंस', 'डॉन्ट वांट टू गो टू स्कूल' तथा 'सूसाइड डायरी' जैसे गीतों पर रोक लगाते हुए उन्हें समस्या पैदा करने वाली गंभीर सामग्री करार दिया। परिवारों के नाम वाले गाने जैसे चांग सून युक तथा स्टेनले हुआंग भी प्रतिबंधित गानों की सूची में है।
बयान के मुताबिक, इन गानों को ऑनलाइन प्रदान करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी और नोटिस की अवहेलना करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।
मंत्रालय के एक अधिकारी लीयू कियांग ने कहा कि यह ब्लैक लिस्ट ऑनलाइन प्रशासकों के लिए एक निर्देश का काम करेगा, जो सामग्री की वैधता को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।