1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में नौसेना अभ्यास शुरू किया

चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में नौसेना अभ्यास शुरू किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2015 06:48 pm IST,  Updated : Jul 23, 2015 06:49 pm IST

बीजिंग: क्षेत्र में खासकर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीनी नौसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में 10 दिन का सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास के महत्व को कम तवज्जो देते

चीन ने  नौसेना अभ्यास...- India TV Hindi
चीन ने नौसेना अभ्यास शुरू किया

बीजिंग: क्षेत्र में खासकर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीनी नौसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में 10 दिन का सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास के महत्व को कम तवज्जो देते हुए चीनी सेना ने कहा है कि यह कल हेनान प्रांत में शुरू हुआ था और किसी पड़ोसी देश के खिलाफ निर्देशित नहीं है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया, सालाना योजना में शामिल यह नियमित सैन्य अभ्यास है, जो किसी अन्य देश के प्रति लक्षित नहीं है। चीन हथियार नियंत्रण एवं निरस्त्रीकरण एसोसिएशन के वरिष्ठ परामर्शदाता मेजर जनरल शू गुआंग्यु ने सरकारी ग्लोबल टाइम्स अखबार को बताया, युद्ध में प्रशिक्षित अमेरिकी सैन्य बलों के उलट चीनी नौसेना की मजबूती नियमित अभ्यास के जरिए बढ़ाने की जरूरत है।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश