1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी विध्वंसक पोत के गश्त से चीन बेहद चिंतित

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी विध्वंसक पोत के गश्त से चीन बेहद चिंतित

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2015 02:50 pm IST,  Updated : Oct 30, 2015 02:50 pm IST

बीजिंग: चीन के नौसेना प्रमुख एडमिरल वू शेंगली ने कहा है कि वह दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी युद्धपोत के प्रवेश को लेकर बेहद चिंतित हैं। उनकी टिप्पणी विवादास्पद क्षेत्र में अमेरिका के गाइडेड मिसाइल

अमेरिकी विध्वंसक पोत...- India TV Hindi
अमेरिकी विध्वंसक पोत के गश्त से चीन बेहद चिंतित

बीजिंग: चीन के नौसेना प्रमुख एडमिरल वू शेंगली ने कहा है कि वह दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी युद्धपोत के प्रवेश को लेकर बेहद चिंतित हैं। उनकी टिप्पणी विवादास्पद क्षेत्र में अमेरिका के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत के गश्त करने के दो दिन बाद आई है। कल अपने अमेरिकी समकक्ष एडमिरल जॉन रिचर्डसन के साथ वीडियो कान्फ्रेंस में एडमिरल वू ने कहा, इस तरह की खतरनाक और भड़काउ कार्रवाई ने चीन की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा तथा क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को नुकसान पहुंचाया है। वू ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका अपनी जिद पर अड़ा रहता है और चीन की चिंता की अनेदखी करता है तो चीन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की खातिर सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य वू ने कहा कि मंगलवार को अमेरिका के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस लैसेन ने चीन के बार-बार के विरोध के बावजूद और चीन सरकार की अनुमति लिए बिना झुबी रीफ के नदजीक जलक्षेत्र में प्रवेश किया था। चीन-अमेरिका संबंधों की बड़ी तस्वीर पर विचार करते हुए चीनी नौसेना के पोतों ने कई बार अमेरिकी विध्वंसक को चेतावनी दी थी। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने वू के हवाले से कहा कि अमेरिकी पोत ने चेतावनियों की अनदेखी की और चीनी नौसेना इससे बेहद चिंतित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश