1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के मुख्य बैंक ने बाजार में नकदी बढ़ाई

चीन के मुख्य बैंक ने बाजार में नकदी बढ़ाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 06, 2016 05:10 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 05:11 pm IST

सोमवार को चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने बाजार में 40 अरब युआन (6 अरब डॉलर) की नकदी बढ़ाई।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: सोमवार को चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने बाजार में 40 अरब युआन (6 अरब डॉलर) की नकदी बढ़ाई। PBOC ने सात दिवसीय रिवर्स रिपर्चेज समझौते (रेपो) के तहत बाजार में 40 अरब युआन नकदी बढ़ाई। रिवर्स रेपो के तहत PBOC वाणिज्यिक बैंकों से प्रतिभूतियां खरीदता है, जिसके साथ यह शर्त जुड़ी होती है कि उस सौदे के परिपक्व होने पर उसे फिर से बैंकों को बेच दिया जाएगा।

PBOC के बयान के मुताबिक, रिवर्स रेपो 2.25 फीसदी यील्ड पर किया गया। बीते शुक्रवार को भी PBOC ने इसी यील्ड पर 40 अरब युआन का रेपो समझौता किया था। पिछले सप्ताह PBOC ने वित्तीय प्रणाली में रेपो समझौते के तहत कुल 70 अरब युआन और 95 अरब युआन की नकदी बढ़ाई थी। अंतरबैंक बाजार में सोमवार को रातभर की अवधि वाली प्रमुख शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (शिबोर) 0.1 आधार अंक की गिरावट के साथ 1.998 फीसदी रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश