1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: व्यक्ति ने किया चाकू से हमला, 2 की मौत, 18 जख्मी

चीन: व्यक्ति ने किया चाकू से हमला, 2 की मौत, 18 जख्मी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2017 12:15 pm IST,  Updated : May 29, 2017 12:15 pm IST

चीन के गुइझोउ प्रांत में कथित तौर पर मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने चाकू घोंपकर दो लोगों की हत्या कर दी और 18 अन्य को जख्मी कर दिया।

china Man attacked with knife 2 killed 18 injured- India TV Hindi
china Man attacked with knife 2 killed 18 injured

बीजिंग: चीन के गुइझोउ प्रांत में कथित तौर पर मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने चाकू घोंपकर दो लोगों की हत्या कर दी और 18 अन्य को जख्मी कर दिया। देश में इस तरह का यह ताजा हमला है। पुलिस ने तीस वर्षीय हमलावर को हिरासत में ले लिया और मामले की तहीकाकत की जा रही है। (वह समय खत्म हो गया जब यूरोप बाकी देशों के भरोसे रहता था: मर्केल)

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने आज खबर दी 20 घायलों को अस्पताल पहुंचा गया जहां बाद में दो ने दम तोड़ दिया। खबर के मुताबिक, हमलावर के पिता ने कहा कि उसके बेटे का मानसिक बीमारी का इतिहास है।

अन्य देशों की तुलना में चीन में हिंसक अपराध कम है, लेकिन हाल के वर्षों में चाकू और कुल्हाड़ी के जरिए कई सिलसिलेवार हमले हुए हैं। इनमें बच्चों को भी निशाना बनाया गया है। जनवरी में गुआंगशी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक बालवाड़ी के 11 बच्चों को ब्लेड से जख्मी कर दिया था। नवंबर में एक अन्य इलाके में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर सात बच्चों को जख्मी कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश