1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापानी मंत्रियों के तीर्थस्थल दौरे पर चीन को ऐतराज़

जापानी मंत्रियों के तीर्थस्थल दौरे पर चीन को ऐतराज़

 Written By: IANS
 Published : Aug 15, 2015 08:28 pm IST,  Updated : Aug 15, 2015 08:28 pm IST

बीजिंग: चीन ने शनिवार को द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर जापान सरकार के मंत्रिमंडल के तीन मंत्रियों द्वारा चीन के तीर्थस्थल यासुकूनी की यात्रा करने पर कड़ा विरोध और असंतोष

जापानी मंत्रियों के...- India TV Hindi
जापानी मंत्रियों के तीर्थस्थल दौरे पर चीन को ऐतराज़

बीजिंग: चीन ने शनिवार को द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर जापान सरकार के मंत्रिमंडल के तीन मंत्रियों द्वारा चीन के तीर्थस्थल यासुकूनी की यात्रा करने पर कड़ा विरोध और असंतोष जाहिर किया है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, "यासुकूनी जापान की सेना द्वारा शुरू किए गए आक्रमण का प्रतीक है। इन मंत्रियों ने द्वितीय विश्वयुद्ध के अपराधियों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह दौरा किया है। जापान ने अपने इस कदम से चीन पर जापान के हमले के इतिहास को छिपाने की कोशिश की है, वह भी तब जब द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया था। यह ऐतिहासिक मुद्दे पर जापान के गलत रुख को दिखाता है।"

यासुकूनी तीर्थस्थल का दौरान करने वाले जापान के मंत्रियों में महिला सशक्तीकरण मंत्री हारुको अरीमूरा, जापान के आंतरिक मामलों के मंत्री, सानाई ताकीची और आपदा प्रबंधन मंत्री एरिको यामातानी हैं, जिन्होंने शनिवार को चीन के इस लोकप्रिय तीर्थस्थल में श्रद्धांजलि दी।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने शनिवार को सत्तारूढ़ लिबरेल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता के रूप में तीर्थस्थल पर रीतिरिवाजों का निर्वाह करने के लिए अपने सहयोगी कोइची हागीदा को भी बीजिंग भेजा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश