1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पोलैंड के राजकीय दौरे पर चीन के राष्ट्रपति

पोलैंड के राजकीय दौरे पर चीन के राष्ट्रपति

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2016 11:21 am IST,  Updated : Jun 20, 2016 11:21 am IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने यूरेशिया दौरे के दूसरे पड़ाव के तहत बीते रविवार को पोलैंड पहुंच गए।

XI ZINPING- India TV Hindi
XI ZINPING

वॉरसा: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने यूरेशिया दौरे के दूसरे पड़ाव के तहत बीते रविवार को पोलैंड पहुंच गए। शी की इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों और यूरोप के साथ चीन के संबंधों को मजबूत बनाना है। यह पिछले 12 वर्षो में किसी चीनी राष्ट्रपति का पोलैंड का पहला राजकीय दौरा है। इससे पहले वह 17 से 19 जून तक सर्बिया के दौरे पर थे।

शी का विमान जैसे ही पोलैंड के हवाई क्षेत्र में पहुंचा, यहां के लड़ाकू जेट ने सुरक्षा उद्देश्य से उन्हें चारों ओर से घेर लिया। शी और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत करने के लिए पोलैंड के विदेश मंत्री विटोल्ड वाशजिकोवस्की हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। शी की इस यात्रा के दौरान दोनों पक्षों में वित्त, नागरिक उड्डयन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में समझौते होने की उम्मीद है।

शी के अनुसार चीन, पोलैंड के साथ संबंधों को काफी महत्व देता है। साथ ही चीन पारंपरिक दोस्ती को मजबूत करने, सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई देने की उम्मीद करता है। वॉरसा में अपने प्रवास के दौरान शी पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर बातचीत करेंगे। पोलैंड दौरे के बाद शी उज्बेकिस्तान के राजकीय दौरे पर जाएंग, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश